अवैध मिट्टी खनन पर एडीएम ने की छापेमारी, तीन गिरफ्तार
एक जेसीबी व सात ट्रैक्टरों को किया सीज
आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक सिंह द्वारा नगर के निकटवर्ती गांव आरोंज में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन को लेकर बीती रात छापामारी की। जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से एक जेसीबी मशीन, 7 ट्रैक्टर एवं तीन अपराधियों को दबोचा है। प्रशासन के निर्देश पर खनन विभाग एवं तहसील प्रशासन खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने एसडीएम विवेक मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा के साथ मध्य रात्रि में आरोज गांव पहुंचकर अवैध खनन होता देखा। प्रशासनिक अधिकारियों को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई। थाना पुलिस ने इस दौरान भागते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके पर मौजूद एक जेसीबी मशीन एवं मिट्टी से भर साथ ट्रैक्टरों को पकड़ कर सीज कर दिया। ज्ञात होकर आ रहा हूं जब बूढ़ा गांव के आसपास की रेतीली जमीन में काफी समय से मिट्टी का अवैध खनन का कार्य रात के अंधेरे में चल रहा था जिसकी सूचना पर एटीएम में से एचटीएमएल थाना पुलिस को साथ लेकर कड़ी कार्रवाई की जिससे खनन माफिया में हड़कम्प मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि एडीएम ने खनन इंस्पेक्टर को कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। वहीं एसडीएम विवेक मिश्रा ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन करते हुए पकड़े गये एक जेसीबी और सात ट्रैक्टर सीज कर उन पर पैनल्टी लगाई जायेगी। इसके साथ ही कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










