HomeFirozabadपुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी दरोगा गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी दरोगा गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी दरोगा गिरफ्तार

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्टेशन रोड पर चेकिंग व पूछताछ के दौरान थाना दक्षिण पुलिस ने फर्जी दरोगा को व्यापारी को धमकी देने के आरोपी में गिरफ्तार किया। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पूर्व में एक व्यक्ति झूमर के व्यापारी पारक गुप्ता के पास बीमा हेतु किसी कारणवश गया था जिसका हमें संदेह हुआ। इस दौरान एक दरोगा व्यापारी को धमकी दे रहा था। जब उसकी जांच की गई तो जांच पड़ताल में मोहित यादव जो अपने को मथुरा निवासी बता रहा था और अपने को सब इंस्पेक्टर बता रहा था। थाना दक्षिण पुलिस ने उसका आई कार्ड देखा तो उस पर वैलिडिटी 2055 अंकित मिली जिस पर हमें शक हुआ। उसी के आधार पर हमने पूछताछ के दौरान आई कार्ड, मोबाइल फोन व दरोगा की वर्दी बरामद की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read