नवादा के चयनित विद्यालयों में साइंस पार्क निर्माण के लिये डीडीसी ने दिया निर्देश
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में स्पाईरेशनल डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत कृत कार्य के संबंध में प्रगति की समीक्षा किये। जिला के चयनित विद्यालयों में साइंस पार्क निर्माण के लिए जिला योजना पदाधिकारी को शीघ्र निविदा निकालने का निर्देश दिये। जिले में संचालित 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा इसके माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि 14 उच्च विद्यालयों का चयन करें, जिसमें खेल का मैदान हो, जहां ओपेन जीम का निर्माण किया जायेगा। केन्द्रीय पुस्तकालय, नवादा को आधुनिक रूप से सुसज्जित करने के लिए कई आवश्यक निर्देश कार्यपालक अभियंता एलईओ को दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी को केन्द्रीय पुस्तकालय नवादा के लिए किताबों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर संतोष कुमार सुमन जिला कृषि अधिकारी, अनीष भारती जिला योजना पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, सुधीर तिवारी जिला उद्यान अधिकारी, दिनेश चौधरी जिला शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










