Homeबाराबंकीराज्यमंत्री सतीश का जिले में हुआ जोरदार स्वागत

राज्यमंत्री सतीश का जिले में हुआ जोरदार स्वागत

राज्यमंत्री सतीश का जिले में हुआ जोरदार स्वागत

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बने दरियाबाद के विधायक सतीश शर्मा का रविवार को जिले में दर्जनों जगह भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय पर आयोजित अभिनन्दन समारोह में में बोलते हुए सतीश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कोई कार्यकर्ता रात को 12 बजे भी उनके घर का दरवाजा खटखटा सकता है।

उन्होंने कहा कि वह जनपद के लिए राज्यमंत्री नहीं वरन एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। जिले की सभी विधानसभाओं के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भूमिका रहेगी। पूर्व प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने पगड़ी पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। उन्होंने जिले के लिए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। सांसद उपेंद्र रावत ने सतीश शर्मा को कर्मठ एवं समर्पित कार्यकता बताते हुए कहा कि उनके मंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने कहा कि सतीश शर्मा के मंत्री बनने से जिले के विकास में तेजी आएगी। इसके पहले अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश सरकार मे राज्य मंत्री बनने के बाद जिले मे प्रथम आगमन पर दरियाबाद के विधायक सतीश चंद्र शर्मा का रामसनेही घाट जाते समय प्रतापगंज में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रसौली के पूर्व प्रधान शांति स्वरूप आर्य, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत, सुधीर सिंह, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह, विजय आनन्द बाजपेई, संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी, रोहित सिंह, शीलरत्न मिहिर, आशुतोष अवस्थी, अंगद सिंह, अमरीश रावत, शेखर हयारण, रचना श्रीवास्तव, रामेश्वरी त्रिवेदी, आकाश पांडेय, राकेश पटेल, राजेश वर्मा, डा. हरिनाम वर्मा मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read