श्रमिक बच्चों को खाते में दिया गया पैसा
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। श्रम विभाग द्वारा संचालित बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत जनपद में पात्र 100 बच्चों में से प्रथम वरीयता वाले सभी 79 बच्चों को पहली किस्त उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि योजना के अंतर्गत चिन्हित बच्चों को विद्यालय में 70 प्रतिशत या उससे अधिक उपस्थिति होने पर प्रति माह बालक को 1000 व बालिका को प्रतिमाह 1200 दिए जाने का प्रावधान है।

योजना में बच्चों के चयन के लिए कुल 9 वरीयता क्रम तय किए गए हैं। योजना का उद्देश्य बाल श्रमिकों के शैक्षिक स्तर में सहयोग करना है। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बाल श्रम जिला टास्क फोर्स की बैठक में उनके आदेशानुसार पात्र बच्चों का चयन शिक्षा विभाग की विद्यालय प्रबंधन समितियों के माध्यम से कराया गया। अयोध्या मण्डल के जनपद बाराबंकी के 79, अम्बेडकरनगर 7, सुल्तानपुर 7 व अयोध्या के 7 बच्चों को योजना का लाभ दिया गया जिसमें 37 बालक व 42 बालिका को लाभ की राशि हस्तांतरित की गई है। शीघ्र ही अग्रिम माहों के भुगतान हेतु श्रमायुक्त कार्यालय से धनराशि की मांग कर ली जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















