HomeJaunpurJaunpur News : ताला तोड़कर चोरों ने पार किया लाखों का सामान

Jaunpur News : ताला तोड़कर चोरों ने पार किया लाखों का सामान

Jaunpur News : ताला तोड़कर चोरों ने पार किया लाखों का सामान

अप्रैल में घर में है शादी, परिजनों पर टूटा पहाड़
विनोद कुमार
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत मढ़ी गांव में बीती रात चोरों ने शादी के घर में लाखों के माल समेत डेढ़ लाख नगद लेकर चंपत हो गए। गौरतलब हो कि पवन यादव पुत्र साहब लाल यादव अपने परिवार के साथ रोज की भांति खाना खा कर सो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आधी रात बीत जाने के बाद चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, दो झुमका, एक मांग टीका, नाथिया, झालर, सोने की अंगूठी, कान की छोटी बाली, एक हाथ की चूड़ी, कंगन, सोने की चैन, पैजनी, दो हाथ कीकरधनी, पायल, तालीपीन, 5 सेट चांदी का मीना जिसकी कुल लागत लगभग 3 लाख की बताई जा रही हैं एवं घर में रखा नगद डेढ़ लाख रुपए लेकर चोर चंपत हो गये।

परिजनों की सुबह जब नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा देख चोरी का अंदेशा हुआ तो आनन फानन में घर के अंदर जा कर देखा तो अलमारी खुली थी व अलमारी में रखा सारा सामान गायब देख पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़ित ने बताया कि इसी साल हमारे घर में शादी हुई थी और अप्रैल माह में शादी पड़ी है। घर में शादी को देखते हुए सामानों की खरीदारी की जा रही थी। खरीददारी करने के बाद गहने व सारा सामान समेत नगद डेढ़ लाख रूपये अलमारी में रखा गया था। पीड़ित ने बताया कि 112 नंबर पर फोन किया गया पुलिस मौके पर आई थी जांच कर के चली गई। चंदवक थानाध्यक्ष को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read