अन्तिम चरण में पहुंचा ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतिम चरण में ग्राम पंचायत, ब्लॉक, नगर पंचायत एवम नगर पालिका क्षेत्र में घर घर मिट्टी एकत्रीकरण का सिलसिला जारी रहा। हरख मंडल के टेरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि आजादी के 75 सालों में देश ने कई सिद्धियां प्राप्त की हैं। देश के बहादुरों का वंदन तथा देश की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आह्वाहन पर केंद्र सरकार ने यह अभियान शुरू किया है। देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए इस अभियान के जरिए जनभागीदारी को बढ़ावा मिला है। कार्यक्रम के उपरांत तिरंगा ध्वज लेकर ग्रामीणों ने भारत माता के जयघोष के साथ अमृत कलश में घर घर से मिट्टी एकत्रित की। कुर्सी विधानसभा के मोहम्मद पुर गांव में विधायक साकेंद्र ने कलश में मिट्टी एकत्रित की। इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, शीलरत्न मिहिर, मंडल अध्यक्ष अरुण वर्मा, अनुपम निगम, गिरिधर गोपाल, संग्राम सिंह वर्मा, श्याम किशोर रावत, उपाध्यक्ष हरिमोहन, सरिता सिंह, मनोज चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










