हिन्दी दिवस पर गोष्ठी कर बताया— हिन्दी हमारी जन्मजात मातृभाषा
दीप सिंह
कन्नौज। हिन्दी दिवस पर अपनी मातृभाषा को सम्मान और विशिष्ट स्थान देने के चलते विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी क्रम में दास कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर गोष्ठी का आयोजन कर मातृभाषा हिंदी के विषय में प्रकाश डाला गया। 14 सितम्बर हिंदी दिवस के रूप में हर जगह मनाया गया। वहीं कस्बे के दास कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर जानकारी देकर जागरूक किया गया। हिंदी भाषा जन्मजात व मातृभाषा है। गोष्ठी कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित रहे। दास कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तिर्वा से सामाजिक कार्यकर्ता शाहिद अंसारी ने बताया कि पूरी दुनिया में 425 मिलियन लोग हिंदी को अपनी पहली भाषा के रूप में प्रयोग करते हैं वही 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के रूप में हिंदी का प्रयोग करते हैं। हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों को बोलने व लिखने में अपनी मातृभाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करें। हिंदी एक ऐसी भाषा है जो सरल है। कार्यक्रम में उपस्थित शाहिद अंसारी ने छात्राओं को हिंदी के प्रति व शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। गोष्ठी में सेंटर प्रबंधक मोहम्मद मुनव्वर ने हिंदी भाषा का महिमा मंडन करते हुए छात्र-छात्राओं के सामने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मो मुनव्वर, शहाबुद्दीन काजमी, फैजान खान, विनीत सिंह, निकिता, अनुज, सोनम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










