एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगी धान खरीद, शत-प्रतिशत हो जन्म मृत्यु पंजीकरण: डीएम
अंकित सक्सेना
बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में विभिन्न विभागों की बैठक की जहां उन्होंने बताया कि धान खरीद 1 अक्टूबर से सभी केंद्रो पर प्रारंभ होगी। उन्होंने खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी क्रय केंद्र 25 सितंबर तक शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थित ढंग से तैयार किए जाएं। किसानों के पंजीयन बढ़ाने के भी निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जन्म-मृत्यु का शत-प्रतिशत पंजीयन होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में भी जो भी जन्म व मृत्यु होता है, उसका भी शत-प्रतिशत पंजीयन होना चाहिए। सभी नगर निकाय व सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मंत्रा ऐप पर इसका पंजीयन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्म व मृत्यु पंजीयन हेतु जिनकी समय सीमा निकल जाती है, उसे संबंध में संबंधित उपजिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर उसका पंजीयन कराया जाए। उन्होंने इस संबंध में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एडीएम एफआर आरके पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










