Homeबाराबंकीबेरोजगारों संग हो रही ठगी को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

बेरोजगारों संग हो रही ठगी को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

बेरोजगारों संग हो रही ठगी को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। रामसनेही घाट कोतवाली अंतर्गत मूसेपुर में एक ट्रस्ट व गुरुकुल का संचालन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए ठगने का आरोप लगते हुए शिवसैनिकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने बताया कि लखनऊ में निवास कर रहे एक व्यक्ति द्वारा बेरोजगारों को विद्यालयों में बतौर शिक्षक भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपए लूट लिए हैं। पैसा वापस मांगने पर उल्टे पीड़ितो पर ही मुकदमा दर्ज करवा दिया जाता है। अपने को सत्ता पक्ष के विधायक मंत्री का करीबी बताकर रौब दिखाया जा रहा है। इस कार्य में कथित गुरुकुल के एकमात्र आचार्य भी शामिल है। यह बेरोजगार लोगों को फंसाने का कार्य करते हैं। आरोपी व्यक्ति द्वारा विभिन्न मेडिकल कोर्स कराने का भी दावा किया जाता है जिसको सोशल मीडिया में बढ़—चढ़कर प्रसारित किया जाता है और भोले भाले बेरोजगारों को फंसाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला सचिव प्रवीन वर्मा, सुशील जायसवाल, राहुल गुप्ता, अजय गुप्ता, कमलेश राजपूत, राधेश्याम सैनी, सोमनाथ मिश्र, राम सिंह, अविनाश सिंह, अशोक कुमार, लवकुश, पवन रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read