मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने साईं मंदिर प्रांगण में किया पौधरोपण
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/राकेश शर्मा
वाराणसी। जन्सा क्षेत्र बड़ौदा बाजार देवीपुर भदोही रोड़ स्थित श्री साईं कृपा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत राजू शुक्ला (बाबा) द्वारा मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष अमर शर्मा (कप्तान) के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि श्री साईं कृपा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत राजू शुक्ला (बाबा) व विशिष्ट अतिथि मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश शर्मा द्वारा मंदिर के प्रांगण में आम, पीपल, बरगद, जैसे कई प्रजातियां के छांव लाने वाले लगभग 50 पौधे लगाए गए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री साईं कृपा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत राजू शुक्ला ने कहा कि आज जो कार्य मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे हैं। उसके लिए मैं साईं बाबा से प्रार्थना करता हूं कि यह ट्रस्ट एक दिन भारत ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व में एक अलग पहचान बनाएंगी। मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट की सराहना करते हुए यह भी कहा कि मैं इस संस्था के लिए तन—मन—धन से सदैव तत्पर हूं और रहूंगा। विशिष्ट अतिथि ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश शर्मा ने अपने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया कि आज आप सभी के मात्र एक रुपए के सहयोग से हर कार्य सम्भव हो रहा है। आपके संस्था का मेन उद्देश्य यह है कि हमारे ट्रस्ट में जुड़े हर पदाधिकारियों से प्रति दिन सिर्फ एक रुपए का सहयोग चाहती है। उसी एक रुपए से हम सभी लोग मिलकर उन जरुरतमंदों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
वाराणसी के जिलाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान ने कहा कि हमारे ट्रस्ट में जुड़ने के लिए कोई सदस्यता शुल्क नहीं है। हमारे ट्रस्ट का लक्ष्य है कि ट्रस्ट में पचासों लाख पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। वह भी निःशुल्क हमारे ट्रस्ट में एक रुपए आएंगे तो हमारी संस्था एक रुपए का सहयोग करेंगी। एक लाख आएगी तो एक लाख रुपए लेकर उन जरुरतमंदों के लिए 24 घंटे हर दुःख सुख में सदैव तत्पर रहेंगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जिला सचिव सन्तोष शर्मा, जिलाध्यक्ष अमर शर्मा कप्तान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ प्रेम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, बबलू सिंह, महंत आत्मा सिंह, ध्रुव शर्मा, शौर्य शर्मा, चंदा शर्मा, उमेश प्रसाद शर्मा, शिवशंकर शर्मा, आकाश विश्वकर्मा, रितु यादव, रोमा, हेमा, कृष्ण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनिकेत शर्मा, ब्लाक सचिव राहुल शर्मा, सोनी शर्मा, दीपा शर्मा, मिथिलेश विश्वकर्मा, पुनिता विश्वकर्मा, आशीष शर्मा, शोभित शर्मा, पवन शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













