Homeबाराबंकीपूर्व सांसद ने शुरू किया सदस्यता अभियान

पूर्व सांसद ने शुरू किया सदस्यता अभियान

पूर्व सांसद ने शुरू किया सदस्यता अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्यता दिलाकर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में निवर्तमान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने जैदपुर विधानसभा के शक्ति केंद्र सरसा बूथ संख्या 377 तिलसिया में मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह को सदस्यता दिलायी एवं अन्य लोगों को भी सदस्यता दिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। निवर्तमान सांसद ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में भाजपा अपना योगदान कर रही है। इस योगदान में भागीदारी करने के लिए सभी को भाजपा का सदस्य बनना चाहिए। उपेंद्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके सदस्यता प्राप्त करने के लिए लोगों से अनुरोध किया है। इस अवसर पर प्रवीण सिंह मण्डल अध्यक्ष सिद्धौर, हनुमान प्रसाद वर्मा मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, सत्यनाम वर्मा अध्यक्ष प्रधान संघ सिद्धौर, दिनेश शर्मा मण्डल महामंत्री, सुरजीत पाल जिला उपाध्यक्ष, रामराज कनौजिया पूर्व जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा, बृजभान वर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष, संदीप पाण्डेय आई0टी0 संयोजक सहित तमाम लोग मौजूद रहे

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read