Homeआजमगढ़आजमगढ़ से बसपा प्रत्याशी मशहूद अहमद व लालगंज से डॉ. इन्दू ने...

आजमगढ़ से बसपा प्रत्याशी मशहूद अहमद व लालगंज से डॉ. इन्दू ने किया नामांकन

आजमगढ़ से बसपा प्रत्याशी मशहूद अहमद व लालगंज से डॉ. इन्दू ने किया नामांकन

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 में जनपद की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज के लिये नामांकन चल रहा है। सपा और भाजपा ने जहां तीसरे दिन ही नामांकन दाखिल कर लिया था। वहीं पांचवें दिन शुक्रवार को दोनों लोकसभा सीटों से बसपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ लालगंज की बसपा प्रत्याशी डा. इंदू चौधरी भी थी लेकिन प्रस्तावकों के इंतजार में वह कुछ देर के लिए बैरिकेडिंग के पास ही रुक गई।

तब तक मसहूद अहमद समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे गए। इसके कुछ देर बाद ही लालगंज बसपा प्रत्याशी भी प्रस्तावक के आने के बाद नामांकन करने कलेक्ट्रेट में दाखिल हुई। नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों ने मीडिया से भी वार्ता की। मसहूद अहमद ने जहां भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बाहरी होने की बात कही तो वहीं डा. इंदू चौधरी ने सपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा को हमेशा भाजपा की ‘बी’ टीम कहती है लेकिन मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है और सपा कुछ नहीं बोल रही है। जबकि हमारी बहन जी ने कहा है कि जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो बसपा उसमें सबसे आगे रहेगी। आज बसपा ने 27 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में भाजपा की ‘बी’ टीम बसपा नहीं बल्कि सपा है। नामांकन को लेकर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल और एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा कलेक्ट्रेट चौराहे पर जमे रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read