Homeश्रावस्तीडीएम की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

एम अहमद
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सम्पादित कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे युद्धस्तर पर कराकर पूर्ण कराया जाए। उन्होने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए गए कि ऐसे विद्यालय जहां पर दिव्यांग शौचालय निर्मित नहीं है, वहां विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण कराया जाए। विद्यालय जहां पर अवस्था सुविधाएं उपलब्ध नहीं है उनका विवरण तैयार करते हुए वहां निर्माण कार्य संपादित करा लिया जाए जिससे जनपद को सर्वाेच्च श्रेणी में लाया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि बाल वाटिका से लेकर जो भी लक्ष्य निर्धारित है लक्ष्य के सापेक्ष कार्य संपादित करते हुए बच्चों को निपुण बनाया जाए। मध्यान भोजन के अंतर्गत जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त विद्यालय में मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन मुहैया कराया जाए। इसके अतिरिक्त प्रेरणा पोर्टल का भी अवलोकन किया गया, जिस पर बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अध्यापक रसोईया तथा मीना मंच के जो बच्चे हैं उनके द्वारा बच्चों को विद्यालय लाने के लिए घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित किया जाए तथा उपस्थिति बढ़ाई जाए, जिससे बच्चों को शीघ्र ही निपुण बनाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, उपजिलाधिकारी क्रमशः भिनगा पीयूष जायसवाल, इकौना राम दत्तराम, जमुनहा रामप्यारे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए0पी0 सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल, अधिशासी अभियंता विद्युत रणजीत चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके0दास, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण, समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण, समस्त स्वास्थ्य विभाग के एमओआईसी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read