सेल्फ़ी प्वाइंट को सुन्दर व आकर्षक बनायें: डीएम
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जनपद मुख्यालय की ट्रैफिक चौराहे का हो रहे सुंदरीकरण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि सेल्फी प्वाइंट को सुंदर व आकर्षक बनाएं व उसकी वॉल पेंटिंग भी करवाएं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना अनुमति के चौराहे पर जो भी पोस्टर/बैनर लगाए गए हैं उन्हें तत्काल हटाएं। उन्होंने यह भी कहा कि फुटपाथ पर कोई भी व्यक्ति दुकाने न लगाने पाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि हाई मास्क की लाइटें एवं अन्य लाइटों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि जो अधूरी कार्य है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, अधिशासी अधिकारी कर्वी लालजी यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










