HomeBiharप्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

रामेश्वर मन्दिर में पूजा कर रामरेखा घाट से निकाली जायेगी साइकिल रैली
निशा
बक्सर (बिहार)। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई बक्सर द्वारा रविवार को कोईरपुरवा स्थित एक पैलेस में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के 26 सितंबर को प्रथम आगमन को लेकर एक तैयारी समिति की बैठक हुई। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता जोश से लबरेज उत्साहित दिखे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला तथा संचालन महामंत्री निर्भय राय ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बक्सर जिला के सीमा कुंडेश्वर स्थान में प्रवेश करने के उपरांत जिले के मुख्य जगहों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाऐगा।जगह-जगह स्वागत स्थलों के प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किए गए। इसी क्रम में सम्राट चौधरी के बक्सर पहुंचने के पश्चात रामेश्वर मंदिर (रामरेखा घाट) में पूजा अर्चना करने के बाद रामरेखा घाट से साइकिल यात्रा करके वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए ज्योति चौक पर स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद नगर भवन बक्सर में अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। बैठक के उपरांत सभी लोगों ने नगर भवन का मुआयना किया और कार्यक्रम के निमित्त कार्यक्रम संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, पूनम रविदास, इन्द्रलेश पाठक जिला महामंत्री, संत कुमार सिंह, अनिल पांडेय, मनोज पांडेय जिला उपाध्यक्ष, इंद्रजीत बहादुर सिंह, सौरभ तिवारी, सतीश दुबे, अमरेंद्र पाण्डेय, राजीव सिंह, दीपक पांडेय, हिमांशु शेखर मिश्रा उर्फ गोरे, नवीन राय, कार्यालय प्रभारी सुनील कुमार, सुनील सिंह, अमित सिंह, अभिनन्दन सिंह, अजय वर्मा, उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read