लापता भाई को खोजने के लिये पुलिस से लगायी गुहार
निर्भय कुमार
वारिसलीगंज (नवादा)। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के अपसढ़ पंचायत की भवानी बीघा गांव निवासी जनार्दन प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार 5 दिनों से लापता है। इस संबंध में बड़े भाई धर्मेन्द्र कुमार ने अपने लापता भाई की बरामदगी के लिए वारिसलीगंज थाना में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाया है। कहा गया कि मेरा छोटा भाई छोटू कुमार 19 सितंबर से सुबह 10 बजे से अपने घर से बाहर गया जो अभी तक वापस नहीं लौटा है। घर वापस नहीं लौटने पर हम सभी स्वजन अपने नाते रिश्तेदार के यहां भी खोजबीन की लेकिन कहीं भी अता-पता नहीं चल पाया है, जिससे घर परिवार के लोग काफी चिंतित व परेशान है। थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी। जैसे ही छोटू का कुछ पता चलता है तो तुरंत परिजनों को सूचना दी जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










