Homeनवादापेंशन सरकारी कर्मियों के बुढ़ापे की लाठी: रामोतार

पेंशन सरकारी कर्मियों के बुढ़ापे की लाठी: रामोतार

पेंशन सरकारी कर्मियों के बुढ़ापे की लाठी: रामोतार

भारत शिक्षा यात्रा रथ का नवादा में हुआ स्वागत
सुनील कुमार
नवादा। पेंशन सरकारीकर्मियों के बुढ़ापे की लाठी होती है। इसे बंद करना केंद्र सरकार की सरकारी कर्मियों के साथ अन्याय है। उक्त बातें भारत शिक्षा यात्रा रथ के साथ चल रहे संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामोतार पांडेय ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि जब तक हमारे शिक्षक साथियों को पेंशन शुरू नहीं किया जायेगा तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार मजबूर होकर हमारी मांग मानेंगे। इसके अलावा बिहार के शिक्षकों राजकर्मी का दर्जा दिया जाना चाहिए। अगर सरकार शिक्षा का विकास और बिहार को शिक्षित करना चाहती है तो शिक्षकों को राजकर्मी का दर्जा दे। कार्यक्रम की शुरुआत में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी गई तथा इनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद रथ के साथ चल रहे लोगों को मंच पर अंगववस्त्रम व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। इसके पहले अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने और स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने आदि को मांग को लेकर निकले भारत शिक्षा यात्रा रथ-2024 का नवादा सीमा में प्रवेश करते ही रजौली के हरदिया के पास भव्य स्वागत हुआ जिसका नेतृत्व प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई नवादा के अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। इसके बाद दर्जनों दो और चार पहिया वाहनों के काफिला के अगुआनी में शिक्षा रथ जिला मुख्यालय के प्रजातंत्र चौक पर रूकी। यहां नुक्कड़ सभा के बाद काफिला गनौरी रामकली टीचर ट्रेनिंग कालेज पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।कार्यक्रम में प्रियंका कुमारी द्वारा पुरानी पेंशन शीर्षक से प्रस्तुत गीत पर उपस्थित शिक्षक झूमने पर मजबूर हो गए। इस अवसर पर संघ के प्रदेश महासचिव नागेंद्र शर्मा, उड़ीसा से चलकर आए राष्ट्रीय कार्यालय सचिव लक्ष्मण बेहरा, ब्रजकिशोर सिंह, अयोध्या पासवान, ललितेश्वर शर्मा, डा. रविशंकर कुमार, छोटे नारायण सिंह, संजय पासवान, संघ जिला प्रवक्ता अविनाश निराला, गणेश सिंह, अरविन्द तिवारी, नरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, शंभू सिंह, अलखदेव प्रसाद यादव, प्रियंका कुमारी, मनोज झा, रामरतन प्रसाद आदि शिक्षक उपस्थित थे। इस मौके पर मध्य विद्यालय अषाढ़ी के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार ने संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के समक्ष संघ की सदस्यता ग्रहण किया। बता दें कि 5 सितंबर से एक माह के लिए शुरू हुआ भारत शिक्षा यात्रा रथ बिहार में सात दिन घूमेगी जिसमें पहला दिन नवादा पहुंचा था। अगले दिन सोमवार को नालन्दा के लिए प्रस्थान करेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read