चिकित्सा परामर्श शिविर का हुआ आयोजन
एम. अहमद
श्रावस्ती। निरुपेश कुमार उप-कमान्डेंट के दिशा-निर्देशन में ‘जी’ समवाय तरुस्मा के कार्यक्षेत्र तरुस्मा एवं हाकिमपुरवा गाँव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत में निःशुल्क मानव चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. अजीत उप-कमाडेंट (चिकित्साधिकारी) के द्वारा तरुस्मा एवं हाकिम पुरवा गाँव में निःशुल्क मानव चिकित्सा परामर्श शिविर लगाकर 18 ग्रामीणों को परामर्श के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। डॉ. अजीत उप कमान्डेंट द्वारा ग्रामीणों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं सचेत रहने के लिए जागरूक करते हुए लोगों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे आई फ्लू, मलेरिया, डेंगू, स्किन एलर्जी एवं फाईलेरिया आदि रोगों से बचने के उपाय बताये। इस दौरान डॉ. अजीत उप-कमाडेंट (चिकित्साधिकारी) के साथ निरीक्षक मान बहादुर गुरुंग, आरक्षी दुर्गेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















