सरकारी राशन की दुकान में बंट रहा कीड़ायुक्त चावल
कार्डधारकों ने ग्राम पंचायत भवन बेला मोहन पर किया जमकर हंगामा
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। पिछले कई वर्षों से विभागीय मिली भगत कर सस्ते राशन की दुकानों पर अपना कब्जा जमाने वाले भदैया क्षेत्र के गांव बेला मोहन के कोटेदार ने मोटी रकम कमाने का नायाब रास्ता ढूंढ़ निकाला है। सरकार द्धारा नि:शुल्क सस्ते गल्ले देने की जगह गरीबों को कचरा व कीड़े युक्त राशन वितरण कर रकम की मोटी भरपाई किया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने जमकर कोटेदार राजेश कुमार के खिलाफ हंगामा काटा। मामले के अनुसार भदैयां क्षेत्र के गांव बेला मोहन के कोटेदार राजेश कुमार बर्षो से खाद्यान्न घोटाले का मास्टरमाइंड जिलापूर्ति बिभाग में अपनी मजबूत पकड़ के चलते क्षेत्र की निरस्त दुकानों को अपने यहां अटैच करवाने मे माहिर राजेश कुमार ने मोटी कमाई का जरिया बना रखा है। बताते चलें कि इसी कड़ी में क्षेत्र कें बेला मोहन ग्राम सभा में सस्ते गल्ले की दुकान से बितरण किये गए चावल में कूड़ा सहित जीवित बड़े बड़े कीड़े मिलने सें कार्डधारको में हड़कंप मच गया।कार्डधारकों ने कीड़ा युक्त चावल लेकर ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंच जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान राहुल को दिया। गांव निवासी अच्छे लाल, राम केवल ने कहा कि प्रधान की मिली भगत से गरीबों को कीड़े मकोड़े राशन बांटा जा रहा हैं। महिला समुद्री देबी, संगीता, ने कहा कि सडे और कीड़े युक्त चावल खाने से हम गरीबों की मौत हो जाएगी। सरकार साफ-सुथरा राशन गरीबों को बांटने का आदेश दिया है। जबकि कोटेदार अपनी मनमानी से कीड़े युक्त चावल वितरण कर रहे हैं। अन्य ग्रामीणों का कहना है कि चावल करीब छः वर्ष पुराना वितरित होने से मोटे मोटे कीड़े मकोड़े मिल रहे हैं। ग्रामीणों में रामकुमार निषाद, उदयराज निषाद, ऊषा देवी, मीनू, मुन्नी देवी, श्यामरती, सुनीला देवी, रामकली, शिवप्रसाद, धनपत्ती, सिंगारी देवी, गेना देवी, सुनीता, रीमा, कमलेश देवी, समुद्रा देवी, सरोजा देवी, मिथिलेश, श्रीमती, मनोजा देवी, सुलेखा देवी, उर्मिला देवी, संजू देवी, पुष्पा देवी, रामराज निषाद, राजमती, सितारा देवी, उर्मिला समेत सैकड़ों लोगों ने कोटेदार की दबंगई का भी राजफाश किया।
जिला खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी संजय पांडेय का कहना है कि पूरी तरह कोटेदार की घोर लापरवाही है। खाद्यान्न वितरण के लिए एक ही वाहनों से कई ग्राम सभाओं का राशन संयुक्त रूप से ठेकेदार द्वारा भेजा जाता है। ऐसी स्थिति में सभी राशन कीड़े युक्त होना चाहिए था, नहीं तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं कोटेदार की है। पूर्ति विभाग को इसकी शिकायत कर खाद्यान्न को वापस कर देना चाहिए था।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा फोन न उठाने पर भदैंया पूर्ति निरीक्षक आशुतोष सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व ही जानकारी मिलने पर प्रधान के माध्यम से कीड़ेयुक्त चावल वापस करने के लिए कोटेदार को कह दिया गया है। वेलामोहन कोटेदार के पास मैं स्वयं जा रहा हूं। मामले को संज्ञान में लेते हुए अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दूंगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















