विवाहिता ने ससुरालवालों पर मारपीट का लगाया आरोप
रविन्द्र शर्मा
टूण्डला, फ़िरोज़ाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आनंदनगर निवासी एक विवाहिता ने ससुराली जनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। विवाहिता का आरोप है कि विगत कई दिनों से उनके घर में उनके साथ मारपीट की जा रही है।
आज ससुराली जनों ने हर दर्जे की हद पार करते हुए उसके साथ मारपीट की। मोबाइल भी छीन लिया। पीड़िता ने टूंडला थाने में जाकर पति नीरज बघेल पुत्र भगवान सिंह और ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। वहीं पुलिस पीड़िता का स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराकर जांच में जुट गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












