Homeबिहारनवादा में कार्यरत चिकित्सा निरीक्षक सूचून की इलाज के दौरान हुई मौत

नवादा में कार्यरत चिकित्सा निरीक्षक सूचून की इलाज के दौरान हुई मौत

नवादा में कार्यरत चिकित्सा निरीक्षक सूचून की इलाज के दौरान हुई मौत

अनिमेष कुमार
भभुआ, बिहार। स्थानीय थाना क्षेत्र के भेकाश गांव निवासी सह भभुआ-दो निवासी बेचू प्रसाद के पुत्र सूचून प्रसाद बिहार के नवादा जिला में चिकित्सा निरीक्षक पद पर तैनात थे। सूचून प्रसाद का इलाज वाराणसी के बीएचयू में चल रहा। नवादा में कार्यरत अचानक तबियत खराब होने पर उनके परिजनों ने 17 सितंबर 2022 इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान 17 अक्टूबर 2022 को मौत हो गई। वाराणसी से शव को अहले सुबह भभुआ लाया गया तो उनका अंतिम दर्शन के लिए तांता लग गया। सूचून प्रसाद बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थी थे।

सूचून प्रसाद के पिता बेचू प्रसाद मलेरिया विभाग में सेवा दे चुके हैं। सूचून ने अपने एक पुत्र को शिक्षा के प्रति समर्पित कराया जो दीपक कुमार यूपीएससी- 2019 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ। इनकी पत्नी निर्मला देवी गृहिणी महिला है। इनका दूसरा पुत्र राहुल कुमार बीए, बेटी प्रियंका कुमारी का शादी कर दिए। सूचून प्रसाद एक मिलनसार व्यक्ति थे सभी के दुःख-सुख शामिल होते थे। सूचून प्रसाद सामाजिक रूप से जन जाति गोंड परिवार से आते थे। इनके निधन से उनको मानने वाले जानने वाले के लिए अपूर्णीय क्षति है।

उनके प्रैतृक आवास पर दिन भर परिवार के प्रति शोक व्यक्त करते रहे। मुख्य रूप से सीपीएम कैमूर सचिव रंगलाल पासवान, पूर्व नगर सभापति बजरंग बहादुर सिंह, कांग्रेस के कद्दावर नेता अनिल तिवारी, गोंड संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद, समाजिक कार्यकर्ता मंजनू गोंड, बबन शाह, बाबुल शाह, बहादुर शाह आजाद, संजय श्रीवास्तव, भरत प्रसाद गोंड, अम्बिका प्रसाद गोंड, मुन्ना सिंह, दिवाकर मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद, तनवीर अली, सोहराब अंसारी, पप्पू चौरसिया, प्रोफेसर राम सिंहासन सिंह, पप्पू सिंह, निर्वतमान सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य, रवि सिंह, पूर्व सभापति के प्रतिनिधि विकास कुमार तिवारी उर्फ बबलू आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read