Homeरायबरेलीलाखों की चोरी का सप्ताहभर बाद भी खुलासा नहीं होने से मिल...

लाखों की चोरी का सप्ताहभर बाद भी खुलासा नहीं होने से मिल एरिया पुलिस पर लग रहे सवालिया निशान

लाखों की चोरी का सप्ताहभर बाद भी खुलासा नहीं होने से मिल एरिया पुलिस पर लग रहे सवालिया निशान

मिल एरिया थाना प्रभारी रेखा सिंह की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा भुक्तभोगी
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। सुरक्षा की जिम्मेदारी के निर्वाहन को पुलिस महकमे में कुछ ऐसे पुलिसकर्मी है जिनकी वजह से पुलिस की हमेशा वाहवाही होती है तो कुछ ऐसे लापरवाह पुलिसकर्मी भी हैं जिनकी वजह से पुलिसिया कार्यशैली पर हमेशा प्रश्न चिन्ह लगते रहे हैं। विदित हो कि जब से मिल एरिया थाना क्षेत्र की कमान रेखा सिंह के हाथों में दी गई है तब से थाना क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नही ले रहा है। लगातार हो रही लूट, चोरी जैसे संगीन मामलों में अपराधी पुलिस को सलामी दे रहे हैं। हाईटेक ज़माने में भी थाना क्षेत्र की पुलिस लगभग एक सप्ताह बीतने के बाद भी चोरियों का खुलासा करने में असफल रही है।

उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के पूरे बन रूपामऊ निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र अहोरवादीन के घर में बीती 9 अक्टूबर की रात घर में घुसकर आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर लाखों रुपयों के जेवरात पार कर दिया। जेवरात के साथ साथ घर में रखी 1 लाख 65 हजार रुपए नकद भी उड़ा ले गए। सुबह उठते ही जानकारी मिलते ही उसके होश उड़ गये। भुक्त भोगी की तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं 457 और 380 में मुकदमा संख्या 428/22 पंजीकृत किया गया। मामले के लगभग एक सप्ताह बाद भी पुलिस अभी अंधेरे में ही हाथ पैर मार रही है।

लाखों की चोरी का खुलासा नहीं किये जाने से पीड़ित पूरी तरह से हताश और निराश हो चुका है। यह तो बानगी मात्र है इस तरह के दर्जनों मामलों में पुलिस की हीलाहवाली के चलते चोरों के हौसलें बुलंद हैं। आए दिन हो रही चोरियों का खुलासा नहीं किये जाने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अब देखना यह है कि कब लापरवाह थाना प्रभारी पर पुलिस अधीक्षक की पैनी निगाह पड़ती है और विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाती है।

क्या कहे क्षेत्राधिकारी…?
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मीटिंग में होने का हवाला दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read