मंगरौरा ब्लाक ने आयोजित किया तिरंगा यात्रा
तेजस टूडे ब्यूरो
बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह एवं एडीओ पंचायत अनिल कुमार एवं आईएसवी सिद्धार्थ सिंह ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
‘हर घर तिरंगा अभियान’ देशभक्ति और राष्ट्रीय पहचान की भावना को मजबूत करते हुए नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के व्यापक अभियान की पहल का हिस्सा है। बता दें कि भाजपा ने देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। इस दौरान केंद्र सरकार ने नागरिकों से हर घर, दुकान और दफ्तर पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की थी। 28 जुलाई को 112वीं ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों से स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया था। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोनू जायसवाल, महेंद्र पांडेय, एडीओ दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी संजय शुक्ला, विवेक तिवारी, बिंदु देवी, पूजा मिश्रा, निशा देवी, ग्राम विकास अधिकारी सचिन सिंह, स्नेहलता शर्मा, गोपाल कुशवाहा, चंदन कुमार, कमलेश कुमार, संतोष पासवान, बबिता गुप्ता, विराट सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












