सब्जी के कैरेट के बीच मिली लाखों की शराब, फर्जी निकला नम्बर प्लेट
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। जनपद की कन्दवा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए अन्तर्राजीय सीमा ककरैत पुलिस चेकिंग पोस्ट के पास नहर पुलिया से एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पिकअप के जरिये शराब तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है। जानकारी के अनुसार कन्दवा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन, जिसमें कोई अवैध वस्तु होने की संभावना है। उक्त पिकअप, जमनिया, गाजीपुर से थाना कन्दवा क्षेत्र होते हुए बिहार राज्य जाने वाला है। उक्त सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई और ककरैत पुलिस चेकपोस्ट के पास नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग शुरू किया। इस दौरान एक पिकअप वाहन आता दिखा। पुलिस ने पिकअप को रोका और तलाशी ली। पुलिस को चकमा देने के लिए सब्जी के कैरेट रखे गये थे। इस दौरान सब्जी के कैरेट को हटाकर देखा गया तो पॉलिथिन के नीचे 106 पेटी विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब (लगभग 934.92 लीटर) बरामद की गयी। मौके से अन्तर्राजीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












