Homeश्रावस्तीविद्यालय में प्रवेश के समय से ही छात्रवृत्ति योजना के लिये अभिभावकों...

विद्यालय में प्रवेश के समय से ही छात्रवृत्ति योजना के लिये अभिभावकों को करायें अवगत

विद्यालय में प्रवेश के समय से ही छात्रवृत्ति योजना के लिये अभिभावकों को करायें अवगत

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति ने बताया कि उ0प्र0 पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना में कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 में विद्यालय द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु मास्टर डाटा तैयार करने हेतु 1 जुलाई तथा दशमोत्तर कक्षाओं के लिए 7 जुलाई से छात्रवृत्ति योजना से सम्बन्धित बेवसाइट/पोर्टल खुल जाएगा। उक्त निर्धारित अवधि में सभी शिक्षण संस्थाएं अपना मास्टर डाटा बेस अपडेट कर लें। कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 में अध्ययनरत सभी वर्गाे के छात्र/छात्राओं द्वारा 2 जुलाई से 30 अक्टूबर तक एवं उच्च कक्षाओं/दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राओं द्वारा 10 जुलाई से 31 मार्च तक 4 चरणों एवं सामान्य वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा 10 जुलाई 2025 से 10 जनवरी 2026 तक 2 चरणों में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए बेवसाइट खुली रहेगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, श्रावस्ती/नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा अधिकारी एवं सभी प्रधानाचार्याे को निर्देशित किया कि विद्यालय में प्रवेश के समय ही छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना अवगत कराते हुए उनके अभिभावकों के आय प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र बनवाने एवं छात्र/छात्राओं के आधार NPCI मैप्ड बैंक खाता खुलवाते हुए उन्हें समयान्तर्गत आनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read