HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अवशेष प्रगति को तत्काल पूरा किया जाय: जिलाधिकारी

JAUNPUR NEWS : अवशेष प्रगति को तत्काल पूरा किया जाय: जिलाधिकारी

JAUNPUR NEWS : अवशेष प्रगति को तत्काल पूरा किया जाय: जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक विकास भवन के सभागार में हुई जहां जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विभागों की वर्ष 2022-23 के वृक्षारोपण की जियो टैगिंग की प्रगति अवशेष है तो उसे जल्द से जल्द पूर्ण करा दे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वर्ष 2023-24 में वृक्षारोपण हेतु भूमि का चयन करना सुनिश्चित करे और भूमि चयन करते समय यह देख ले कि वृक्षों की सुरक्षा एवं सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक के दौरान जानकारी प्राप्त किया कि ई-वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जनपद में क्या कार्यवाही की जा रही है और निर्देश दिया कि के ई-वेस्ट का समुचित निस्तारण किए जाएं। उन्होंने कहा कि इसके संबंध में जनपद स्तर पर कार्यशाला आयोजित किया जाय जिसके लिए जनपद के कबाड़ व्यापारियों एवं कंप्यूटर, मोबाइल, टीवी के मैकेनिकों को बुलाकर ई-वेस्ट के निस्तारण के संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण की बैठक प्रतिमाह कराए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने डीएफओ को निर्देशित किया की प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से ई-वेस्ट मैनेजमेंट के निस्तारण का आम जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी नाले का पानी नदी में न गिरने दिया जाए। नदियों के किनारे बाँस का वृक्षारोपण कराया जाए और पीली नदी के सरंक्षण एवं घाट बनाये जाने के लिए कार्य योजना बनाई जाए। इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, डीएफओ प्रवीण खरे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read