Homeहरदोईमां आशा फाउण्डेशन ने किया साहित्यकार सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का...

मां आशा फाउण्डेशन ने किया साहित्यकार सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन

मां आशा फाउण्डेशन ने किया साहित्यकार सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। साहित्यिक संस्था माँ आशा फाउंडेशन द्वारा हिंदी पखवारे के अंतर्गत रविवार को साहित्यकार सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने दीप प्रज्जवलन व माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। सम्मान समारोह में जनपद के वरिष्ठ कवि अनमोल शुक्ल ‘अनमोल’ को विद्या सागर स्मृति सम्मान व कवि अभिनव दीक्षित को श्री महेंद्र पाल सिंह स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में साहित्यिक चेतना को जगाने व जनपद की काव्य प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का जो कार्य माँ आशा फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि साहित्यकार समाज का पथ प्रदर्शक होता है। संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं युवा कवियों का समागम जनपद की साहित्यिक प्रगति में अहम भूमिका तय करेगा। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने कहा कि ऐसे आयोजन साहित्य की नई पौध तैयार करने में सहायक होते हैं।
संयोजक आकाश सोमवंशी ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। संस्थापक/अध्यक्ष कवि अजीत शुक्ल ने बताया कि संस्था जनपद में लगातार साहित्य संवर्धन हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। समय—समय पर जनपद के साहित्यकारों के सम्मान के साथ ही साथ हरदोई की धरोहर रहे कवियो की स्मृतियों को पुनः जागरण का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। गीतेश दीक्षित ने अतिथियों एवं कवियों का आभार व्यक्त किया। संचालन वैभव शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर संरक्षक पंकज अवस्थी, अमिताभ शुक्ल, सचिन मिश्रा, उदित सिंह, प्रदीप चतुर्वेदी, अंकित काव्यांश, विनीत अग्निहोत्री, श्यामजी गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, अमित शुक्ल, उदित सिंह, सचिन मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read