70 सालों से अटके कार्य मोदी सरकार में पूर्ण हुये: विजय रूपाणी

70 सालों से अटके कार्य मोदी सरकार में पूर्ण हुये: विजय रूपाणी

सदस्यता अभियान को गम्भीरता से लें जनप्रतिनिधि- दुर्विजय शाक्य
बदायूं में 18 दिनों में 71226 सदस्य भाजपाइयों ने बनायें: राजीव गुप्ता
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर 2 सितंबर से पूरे जिले में चल रहे राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की जिला रीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रुपाणी व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने की। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा भाजपा ने 2014 के संकल्प पत्र में जो भी वायदे किए थे, उन सभी को पूरा किया है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल की केंद्र सरकार चली जिसमें अनेक ऐसे कठोर निर्णय हुए जो 70 सालों से अटके पड़े थे। भाजपा के लोग पहले नारा लगाते थे। हम सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे। हमने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दी। जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है। वह सारा का सारा है। भाजपा सरकार में धारा 370 खत्म करके जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए स्वतंत्रता दी है। भाजपा कार्यकर्ता का तो एक ही मूल मंत्र है कि जिएंगे तो देश के लिए और मरेंगे तो देश के लिए। भाजपा सदस्यता अभियान के माध्यम से नए-नए कार्यकर्ताओं का निर्माण करेगी। सदस्यता अभियान में बदायूं का लक्ष्य प्रति विधानसभा 1 लाख और पूरे जनपद में 6 लाख का लक्ष्य है। बदायूं में 18 दिनों में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कठोर परिश्रम करके 71336 सदस्य बना दिए हैं जो बड़ी उपलब्धि है। सभी कार्यकर्ता सदस्यता के तय समय में जनपद बदायूं के लक्ष्य को पूरा करेंगे, तभी पार्टी सशक्त और मजबूत होगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा सदस्यता अभियान पार्टी का बड़ा अभियान है। सदस्यता के उपरांत संगठन में बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक का पार्टी का चुनाव होना है। जिसमें हमारी नई बूथ समिति, मण्डल समितियां तैयार की जायेगी। सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें, इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाय। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि बदायूं जनपद के कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी और अनुभवी है। निश्चित तौर पर हम अपने लक्ष्य को तय समय में पूरा करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज मसीह, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह शैलेन्द्र मोहन शर्मा, संदीप चौहान, रचना शंखधार, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA