बाढ़ के जलस्तर में घटोत्तरी जारी मगर कई घरों में घुसा पानी एवं फसलें हुईं जलमग्न

बाढ़ के जलस्तर में घटोत्तरी जारी मगर कई घरों में घुसा पानी एवं फसलें हुईं जलमग्न

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा के जलस्तर में लगातार घटोत्तरी जारी है। बाढ़ का पानी घटने से किसानों ने फिलहाल राहत की सांस ली है, मगर फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बताते चलें कि मल्लावां थाना क्षेत्र के गुलाब पुर्वा, देवी पुर्वा, चपरतला, छुट्टापुरवा, जरेरा, घनीगंज, तेरवाकुल्ली, रघुवीर पुरवा गांव में बाढ़ का कहर दिख रहा था। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया था। वहीं गंगा में पानी के तेज बहाव से गुलाब पुर्वा, देवीपुरवा, छुट्टा पुरवा, चपरतला गांव में कई झोपड़ियां व मकान में बाढ़ का पानी भर चुका था। गंगा के पानी का जलस्तर घटना शुरु हो गया है। फसलें तो जलमग्न हो ही गई है। इधर देवीपुरवा से तेरवाकुल्ली पहुंच मार्ग पर डामर रोड के उपर से बाढ़ का पानी घटने लगा है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। गंगा नदी में बाढ़ से जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। किसानों के मस्तक पर चिंता की लकीरें कुछ हल्की हो रही हैं।
वहीं एसडीएम ने बाढ़ राहत शिविरों का भी लगातार जायजा लिया और गुलाबपुरवासियों के लिए नाव व स्टीमर की व्यव्स्था कर दी थी। एसडीएम, नायब तहसीलदार, कानून गो, लेखपाल, प्रघान, कोटेदार आदि का बाढ़ प्रभावित लोगों की बराबर देख—रेख जारी है। वहीं दूसरी ओर इशरापुर, लोनारी, फत्तेपुर, चौगवांके, मजरा, मेरुखापुर व नेकवापुर के कई घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ के पानी से ज्यादा नुकसान बलराम, डाल सिंह, रामलखन, रामौतार, विशंभर, रामासरे, मुकेश, नन्हे लाल, वेदपाल, अरविंद आदि के घरों में हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA