Homeप्रतापगढ़तमंचे के बल पर 40 हजार की लूट

तमंचे के बल पर 40 हजार की लूट

तमंचे के बल पर 40 हजार की लूट

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। मोरंग व्यवसायी से चिलबिला मदाफरपुर सड़क मार्ग पर रात मे घर जाते समय बोलोरो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने व्यासयी की गाड़ी कों ओवरटेक कर तमंचे के बट से घायल कर 40 हजार नगदी व मोबाइल की लूट कर फरार हो गए। पीड़ित से सुबह कन्धई थाने में जाकर की शिकायत तो पुलिस पेट्रोल टंकी पर लगे सीसीटीवी मे जाँच किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंधई क्षेत्र के नरायनपुर निवासी रमेश पटेल मदाफरपुर के बगल सरायरजई में रेत मोरंग का थोक का काम करते हैं। इनकी ट्रक कौशाम्बी जिले में ओवरलोड में चलान हो गया था। जिसे छुड़ाने मंगलवार सुबह आल्टो कार से कौशाम्बी गए थे। वापस आते समय रात हो गयी थी। रात 11 बजे जैसे ही कार कंधई के कोनी पहुँचने पर बोलेरो सवार रोकने का प्रयास किये तो गाड़ी भगा लिए फिर कोनी स्थित पूर्व मंत्री के पेट्रोल टंकी के सामने बोलरों सवार बदमाशों ने बोलेरो कार में लड़कार तमंचा दिखाकर पैसे की तलाशी लेने पर विरोध करने पर हाथपायी हुई जिसमें रमेश के सर में गंभीर चोट आयी। टंकी वालों के जगने पर बदमाश कार में रखा 40 हजार और मोबाइल लेकर चिलबिला की तरफ भाग निकले। रात में 112 का फोन न लगने पर लहूलुहान व्यवसायी घर चला गया। रात में मदाफरपुर में निजी डॉक्टर से इलाज कराया। बुधवार की सुबह कंधई थाने जाकर लिखित शिकायत किया जिस पर पुलिसिया जांच शुरू हो गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read