Homeप्रतापगढ़पत्रकार एकता संघ की बैठक सम्पन्न

पत्रकार एकता संघ की बैठक सम्पन्न

पत्रकार एकता संघ की बैठक सम्पन्न

बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। स्थानीय विकास खण्ड के मदाफरपुर बाजार में पत्रकार एकता संघ इकाई के पदाधिकारियों की बैठक हुई जहां संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह के निर्देशन पर जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा ने तहसील स्तर के पदाधिकारियों से कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस लड़ाई को लड़ने के लिए प्रत्येक तहसील में संगठन मजबूत होना चाहिए। जब संगठन मजबूत होगा तो हम किसी भी कार्य को बड़ी आसानी से कर सकते हैं और लोगों को न्याय दिला सकते हैं। पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखें और संगठन का विस्तार करने के लिए और भी पत्रकारों को संगठन में जोड़ने का कार्य करें। कोई पीड़ित व्यक्ति है तो उसको न्याय दिलाने की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ें। संगठन सदैव आपके साथ खड़ा मिलेगा। संघ ऐसा संगठन है जो पत्रकारों की सुरक्षा और अपने पदाधिकारियों की मदद करने में सदैव अग्रणी रहता है। इस अवसर पर जिला मंत्री बीबी सिंह, पट्टी तहसील अध्यक्ष जरनैल सिंह यादव, संगठन मंत्री लल्लन सरोज, जिला सह सचिव शंकर लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read