नगदी व मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में अपराध नियंत्रण अपराधियों की गिरफ्तारी बरामदगी हेतु चलाए जा अभियान के क्रम में सुरेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू के निर्देशन में जीआरपी डीडीयू टीम द्वारा एक महिला अभियुक्ता शबाना खातून जनपद महाराजगंज निवासी को गिरफ्तार किया जिसके पास से जीआरपी ने चोरी हुए सामानों में से 49,000 नगद बरामद किया। वहीं दूसरी तरफ जीआरपी डीडीयू ने एक अन्य उपयुक्त केशव शाह झारखंड रांची निवासी को गिरफ्तार किया जिसके पास से पुलिस ने चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










