कछवां पुलिस ने सोन नदी के किनारे कई शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त
धर्मेन्द्र सिंह
बिक्रमगंज, रोहतास (बिहार)। कछवां पुलिस ने सोन नदी के तटवर्तीय क्षेत्र में शराब निर्माण के गुप्त सूचना पर छापेमारी कर की शराब निर्माण केंद्रों को ध्वस्त किया तथा भारी मात्रा में शराब निर्माण के लिए तैयार किये गये महुआ पास को विनष्ट किया है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सोननदी के तटवर्तीय क्षेत्र में देशी शराब निर्माण की मिल रही सूचना पर शुक्रवार को छापेमारी की गई। छापेमारी में आधा दर्जन से अधिक शराब भट्ठियां पकड़ा गया। जहां से शराब निर्माण के कई उपकरण बरामद किए गए। सभी भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया तथा शराब बनाने के लिए तैयार किये गये लगभग 2 हजार लीटर महुआ पास को विनष्ट किया गया। छापेमारी में की पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














