Homeबाराबंकीदिव्यांगजनों को वितरित किये गये ऋण स्वीकृति पत्र

दिव्यांगजनों को वितरित किये गये ऋण स्वीकृति पत्र

दिव्यांगजनों को वितरित किये गये ऋण स्वीकृति पत्र

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित एक शिविर में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक द्वारा दिव्यांग जनों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। शिविर में ज़िलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग जनों के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शासन की मंशानुरूप समाज के हर वर्ग के विकास के लिए बड़े पैमाने पर विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। ज़िलाधिकारी ने बैंक की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि बैंक द्वारा भविष्य में ऐसे आयोजन किये जाते रहने चाहिए। इस योजना में आच्छादित किये जाने वाले दिव्यांगजनों को न्यूनतम ब्याज दर पर बैंक द्वारा रोजगारपरक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। आज आयोजित ऋण वितरण शिविर में 118 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किये गये। आर्यावर्त बैंक के अध्यक्ष द्वारा यह बताया गया कि सरकार द्वारा वित्तपोषित योजनाओ को व्यापक रूप से लागू करना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वंचित लाभार्थियों तक भी शाखा द्वारा पहुँच बनाने की निरंतर कोशिश की जा रही है। ऐसे आयोजन से बैंक के स्टाफ सदस्यों को भी भविष्य मे कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read