HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सीमा संजय सिंह चौहान ने मातापुर पण्डाल का किया...

JAUNPUR NEWS : सीमा संजय सिंह चौहान ने मातापुर पण्डाल का किया उद्घाटन

JAUNPUR NEWS : सीमा संजय सिंह चौहान ने मातापुर पण्डाल का किया उद्घाटन

अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर में इस समय शारदीय नवरात्र की धूम गली-गली में मची हुई है। शारदीय नवरात्रि का महत्व निश्चित रूप से बहुत बड़ा है। जहां मां भगवती की मृदमयी मूर्ति अर्थात मिट्टी की मूर्ति बनाकर प्राण प्रतिष्ठित कर 9 दिनों तक व्रत रखकर मां भगवती की पूजा अर्चना करते हैं। हमारे पुराणों के अनुसार मां भगवती का प्रादुर्भाव ही कल्याण के लिए हुआ था। पाप एवं असत्य रूपी राक्षसों का मर्दन कर सत्य अर्थात देवताओं के कल्याण हेतु मां भगवती ने अपना स्वरूप धारण किया था। देवी ने महिषासुर शुंभ निशुंभ रक्तबीज जैसे अन्य राक्षसों का मर्दन कर देवताओं का कल्याण किया था। सप्तशती दुर्गा के अनुसार मृदमई मूर्ति बनाकर शारदीय नवरात्र में मां भगवती के नौ रूपों का पूजन करने से दुख, दरिद्रता, पाप, संताप का हरण होता है। मानव, देव, पृथ्वी का कल्याण होता है। इसी आधार पर कई युग युगों से मां जगदम्बा की मूर्ति बनाकर उनका पूजन अर्चन किया जाता रहा है। आज भारत के लगभग सभी प्रदेश के सभी जनपदों में वृहद रूप से मां भगवती की मूर्ति स्थापना कर पूजन किया जाता है। इसी क्रम में मातापुर स्थित पण्डाल में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सीमा संजय सिंह चौहान व संजय सिंह ने फीता काटकर पण्डाल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मां भगवती का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर समीर सिंह नगर उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, नगर मंत्री सुनीता पटेल, आशीष पटेल, सीता, शीला पटेल, उर्मिला पटेल, श्रेयांश सिंह, संतोषी पांडेय, नीलम देवी, आशीष पटेल, निक्की, संजय सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read