Homeबदायूंडीएम ने क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

डीएम ने क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

डीएम ने क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने रविवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम खरीफ 2023-24 की फसल धान की क्रॉप कटिंग अपने समक्ष करवाई। उन्होंने ब्लॉक जगत के ग्राम आमगांव के किसान धनपाल व शैलेंद्र के खेत में क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के समक्ष किसान धनपाल के खेत में क्रॉप कटिंग के उपरांत लगभग 3.25 कुंतल प्रति बीघा तथा किसान शैलेंद्र कुमार के खेत में लगभग 3.50 कुंतल प्रति बीघा धान निकला। उक्त प्रयोग सीसीई एग्री ऐप द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। गत 10 अक्टूबर को भी क्रॉप कटिंग का मुआयना किया गया। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के कल्याणार्थ संचालित योजना है। उन्होंने कहा कि किसानों को इस योजना का लाभ आगे आकर लेना चाहिए। अनेकों किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, लेखपाल नीरज कुमार सिंह, कानूनगो प्यारे लाल, गगन पटेल, शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र दीक्षित, ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read