आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की हुई मौत
मिलन सिंह
नुआव (बिहार)। प्रखंड क्षेत्र के देवरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से गांव के ही मुन्नू मियां का 35 वर्षीय पुत्र मुमताज अली बताया जाता है वही अंचलाधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। जिसका पहचान मुमताज अली के रूप में की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
जो भी आपदा से राहत की प्रक्रिया होगी पीड़ित को दी जाएगी। वहीं पर नुआव पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अनीश कुमार ने बताया कि सिवान में कार्य करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मुमताज की मौत हो गई है। इनकी मौत की सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंच तत्काल हम लोग स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सहित संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई है। पीड़ित परिवार को जो भी सहायता राशि होगी दिलवाया जाएगा। इस दुख की घड़ी में हम लोग सभी परिवार के साथ हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













