मानसून के दस्तक देते ही मुसीबत बढ़ी
नदी के ऊपर डैम बनाने की ग्रामीणों ने की मांग
राजेन्द्र प्रसाद
नौहट्टा, रोहतास (बिहार)। प्रखण्ड में मानसून ने दी दस्तक और कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई जिससे यह देखा गया है कि अधिकांश इलाकों में बारिश की वजह से कई घर कई मकान टूट जाते हैं। इसी तरह एक दो बड़ी नदी है जो अमहुआ में भावरिया, नवाडीह खुर्द में जांघरेवा जिसमें काफी पानी की बहाव है ये जब दोनों नदी में पानी आता है तो स्थानीय लोगों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों के खेतोंं में जब दोनों नदी से कटाव होने लगता है और इस नदी का पानी सोन नदी में प्रवाहित हो होता रहता है।
वहां के मुखिया अरूण चौबे और बीडीसी राजेश यादव, समाजसेवी चांद चौबे का कहना है कि इस नदी पर अगर स्थानीय विधायक एवं पंचायती राज्यमंत्री मुरारी प्रसाद गौतम इस पर पहल करते हैंं तो दोनों नदी के ऊपर बड़ा डैम बनाकर पानी को रोकने से कटाव भी रुक जाएगा और पानी का लेयर भी ऊपर हमेशा के लिए हो जाएगा और नहीं तो आम नागरिकों नुकसान का सामना करना पड़ता है जिससे प्रखण्ड को विशेष ध्यान देना चाहिये और मदद करनी चाहिये। लगातार रिमझिम बारिश से जहां किसानों को मिली राहत तो कहीं मुसीबत बनी जोरदार बारिश से मिली राहत जिससे जोर बारिश की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दे दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













