अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
चन्द्रभूषण तिवारी
कैमूर (बिहार)। जिले के कुदरा थाना प्रशासन को मिली बड़ी कामयाबी, थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पुसौली कुदरा के मध्य से कंटेनर सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को जब्त कर चालक को किया गया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार थाना प्रशासन को गुप्त सूचना मिला कि पुसौली की ओर से कंटेनर गाड़ी में भारी मात्रा में तस्करों द्वारा शराब परिवहन किया जा रहा है।
सूचना की पुष्टि हेतु थानाध्यक्ष संजय कुमार द्वारा दल बल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पुसौली कुदरा के मध्य छापेमारी किया गया। जिस क्रम में कंटेनर गाड़ी को जांच कर शराब होने की पुष्टि के उपरांत कंटेनर गाड़ी सहित भारी मात्रा में शराब को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। समाचार लिखे जाने तक शराब की मात्रा सुनिश्चित नहीं हो पाया था परंतु आंकड़ा लगाया जा रहा है कि 16000 लीटर से अधिक है। गिरफ्तार चालक केश्वर राम बाड़मेर जिला राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












