पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान की मनायी गयी जयन्ती
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। गुरुवार को सतीश कुमार उर्फ़ मंटन सिंह अध्यक्ष नवादा जिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षता में भोला पासवान शास्त्री की एक सौ नौ जयंती हर्षोल्लास के साथ भी आई पी कॉलोनी कांग्रेस कार्यालय मे मनाया गया। सतीश कुमार ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री बिहार के मुख्यमंत्री बने। उनका गृह पूर्णिया जिला के बैरागह की के रहने वाले थे। इनका जीवन हमेशा साफ छबि का रहा। केंद्र में इंदिरा गांधी के शासन काल में भारत सरकार के केंद्रीय आवास मंत्री के रूप में देश की सेवा में लगे रहे एवं बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री बने। भोला पासवान गरीब परिवार से उठकर समाज का सेवा आगे बढ़कर किये। इस मौके पर जागेश्वर पासवान, संजीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष, नविन पासवान भारत जोड़ो यात्री, मनीष कुमार अध्यक्ष इंटक्स से, डॉ. शैलेन्द्र कुमार अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ एजाज अली मुन्ना, पूर्व महामंत्री, अर्जुन कुमार, इशाक अंसारी युवा अध्यक्ष, राहुल, प्यारे चौहान, गोरे लाल, रविदास, बिपिन कुमार उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










