96363
इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद करते हुए तहसील केराकत में राष्ट्रीय राजमार्ग 233/28 के निर्माण से प्रभावित लगभग 20 गांव जिसमें आर्बिट्रेशन बाद चल रहा है, के संबंध में किसानों तथा एनएच के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए 15 गांव में उचित सर्किल रेट तय करने पर सहमति बनी जिस पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा भी अपनी सहमति व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां सड़क जाती है, वहां विकास स्वतः शुरू हो जाता है। वाराणसी से आजमगढ़ जाने वाले इस मार्ग से आपको ही आवागमन में सुविधा होगी, जो भी मुआवजा नियमानुसार दिया जाना है, उसे तत्काल आपको उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव के वयोवृद्ध लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार महेंद्र बहादुर, नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, लेखपाल, कानूनगो, एनएच के अधिकारी, कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।








