घर से अगवा कर बच्ची से खेत में हुआ दुष्कर्म, हत्या का प्रयास
हरदोई। रात के अंधेरे में युवक गांव में ही सात साल की बालिका को घर में घुसकर उठा ले गया और गांव के बाहर सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर जान से मारने का प्रयास भी किया। मां की तहरीर पर दुष्कर्मी के विरुद्ध कासिमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

घायल बालिका सीएचसी बेंहदर से जिला अस्पताल भेजी गई है। कासिमपुर क्षेत्र के एक गांव में बालिका अपने घर में सो रही थी। देर रात गांव का युवक बच्ची को उठाकर गांव के बाहर तालाब किनारे खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर उसे जान से मारने का प्रयास किया। इस बीच बालिका के घर में न होने पर खोजबीन कर रही परिजन ने आवाज सुनकर चिल्लाना शुरू किया। इससे आरोपित भाग गया। देर रात सूचना कासिमपुर पुलिस को दी गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















