Homeहरदोईनगर पालिका परिषद के तानाशाहीपूर्ण रवैये से शाहाबादवासी आक्रोशित

नगर पालिका परिषद के तानाशाहीपूर्ण रवैये से शाहाबादवासी आक्रोशित

नगर पालिका परिषद के तानाशाहीपूर्ण रवैये से शाहाबादवासी आक्रोशित

शाहाबाद, हरदोई। समाजसेवी/अधिवक्ता एवं भारत विकास परिषद के सचिव बसंत गुप्ता मानव ने कहा कि शाहाबाद में जब जब होंगी समस्याएं आम जनता की, तब तब होंगे समाधान के प्रयास हमारे। शाहाबाद में नगर पालिका परिषद शाहाबाद द्वारा चलाए जा रहे गैर विधिक अतिक्रमण अभियान के वावत शाहाबाद के व्यापारियों व जनता के साथ मिलकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी शाहाबाद सौरभ दुबे को दिया जिसके बाबत उपजिलाधिकारी शाहाबाद ने आम जनमानस को यह भरोसा दिलाया। शाहाबाद के किसी व्यापारी व जनमानस के साथ अन्याय नहीं होगा।

उपजिलाधिकारी ने यह भी बताया कि अब एक एक सड़क को चिन्हाकित कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। जो नोटिस आम जनमानस को जारी किए गये हैं, उनसे भयभीत न हों। अब नोटिसों का उपजिलाधिकारी स्वयं संज्ञान लेंगे। ज्ञापनदाताओं में खतीव अहमद खां, रामजी गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अशफाक खां, खालिद, सुवीन, राजेश गुप्ता सिपला सहित तमाम व्यापारी और नागरिक शामिल रहे। आरोप है कि अल्हापुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार, सफाई निरीक्षक दीपक कुमार, नातिक एवं असद हुसैन खां के तानाशाहीपूर्ण रवैये से उपजे असंतोष ने नगर पालिका परिषद के प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। यहां नागरिकों का आरोप है कि अमीरों को छोड़कर सिर्फ गरीबों पर कहर बरपाना कहां का न्याय है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read