खैरगढ़ पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने पांच पशु चोरों को किया गिरफ्तार
आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। क्षेत्रों में हो रही बकरियों की चोरी का भंडाफोड़ करते हुए खैरगढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पांच पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी की गईं 21 बकरियां, एक कार, दो तमंचा, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और नकदी बरामद की है। पुलिस ने पांचों चोरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। घटना का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना खैरगढ़ व आसपास के थाना क्षेत्र से बकरियां चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनाओं को गंभीरता से लिए और उनके खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम तथा थाना खैरगढ़ पुलिस को संयुक्त रूप से कार्यवाही के निर्देश दिये। इसी क्रम में एसओजी की टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 21 बकरी, दो तंमचा, 2040 रूपये, दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया गाड़ी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने उक्त लोगों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अरविन्द उर्फ बाबूराम पुत्र कालीचरन निवासी आलमपुर जारखी हरिया वाली ठार थाना लाईनपार शातिर चोर है। इस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जीतू पुत्र बारेलाल निवासी आलमपुर थाना लाईनपार, सुनील व बंटी पुत्र जगदीश निवासी बगदो थाना ताजगंज जिला आगरा। नेत्रपाल पुत्र कालीचरन निवासी आलमपुर थाना लाईनपार बताया। प्रभारी निरीक्षक खैरगढ़ आलोक कुमार मिश्रा,उप निरीक्षक अमित कुमार त्यागी, उप निरीक्षक विपिन कुमार प्रभारी सर्विलांस टीम, उप निरीक्षक नितिन त्यागी प्रभारी एसओजी मय टीम के साथ रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










