31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला का हुआ आयोजन

31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला का हुआ आयोजन

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत 31वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 के विद्यालय स्तरीय एवं जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन के संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा विभाग, फिरोजाबाद की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन राजकीय हाईस्कूल, सिविल लाइन में जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं प्रधानाचार्य डॉ यतेन्द्र कुमार के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ डॉ. निशा अस्थाना, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश यादव, अश्वनी कुमार जैन, रत्नेश कुलश्रेष्ठ, डॉ. यतेन्द्र कुमार, योगेंद्र सिंह एवं प्रशान्त जैन ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया।। डॉ. निशा अस्थाना ने सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को विज्ञान के विषय में बताते हुए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉंग्रेस की प्रोजेक्ट प्रदर्शन, इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन वृद्धि, समग्र शिक्षा अभियान की विज्ञान प्रदर्शनी, जिला विज्ञान क्लब आदि की जानकारी प्रदान करते हुए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए अधिक से अधिक प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। उमेश यादव ने जिला विज्ञान क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य से कहा कि विज्ञान की सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतिभाग कराएं। रत्नेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में कोई मॉडल नहीं बनना है। इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में निम्न आयु वर्ग 10- 14 वर्ष तथा उच्च आयु वर्ग 14- 17 वर्ष होते हैं। एक समूह में अधिकतम दो प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। जिसमें एक समूह प्रमुख एवं एक समूह सदस्य रहेगा। प्रतिभागियों को अपना रजिस्ट्रेशन निर्गत गूगल फार्म पर भरना होगा। इससे सम्बंधित उपविषय एवं संबंधित परियोजनाओं, फॉर्म ए, विषय से संबंधित यूट्यूब वीडियो, बाल वैज्ञानिकों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म आदि सामग्री जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य समूह एवं अन्य समूह पर भी प्रेषित की जा चुकी है जिससे प्रतिभागियों को सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों जैसे पराली, लम्पि वायरस, ड़ेंगू आदि परियोजना के माध्यम से प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण के तरीकों को समझाते हुए प्रोजेक्ट फ़ाइल को लिखने के साथ दैनिक नंदनी एवं चार चार्टों का विस्तार से उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 56 प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद की ओर से डीआईओएस डॉ. निशा अस्थाना ने प्रमाण पत्र प्रदान किये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला