साइकिल से स्कूल जा रही दो छात्रायें हुई घायल
आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। साइकिल से घर से स्कूल जा रही दो छात्राओं को तेज गति से आ रहे ट्रक ने मैनपुरी रोड पर टक्कर मार दी जिससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग जाने में सफल रहा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकित्रत हो गई। परिजन घायल छात्राओं को लेकर अस्पताल गये। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कंथरी निवासी दो छात्राएं साइकिल से स्कूल के लिए निकलीं। गांव से थोड़ी दूरी पर पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें आरएस होटल के समीप कट मार दिया जिससे छात्राओं की साइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिसमें दोनों छात्राएं घायल हो गईं। जानकारी होने पर परिजन दोनों छात्राओं को प्राइवेट अस्पताल ले गये। जहां उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










