काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। काशी सांसद खेल टेबल-टेनिस प्रतियोगिता 2023 का आयोजन आरएस वर्ल्ड स्कूल में 30 अक्टूबर 1 नवम्बर तक किया गया है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगित का शुभारंभ सोमवार को रविन्द्र जायसवाल राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने किया। इस दौरान 40 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला वर्ग की एकल प्रतियोगिता, 18 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला वर्ग की एकल प्रतियोगिता और इन दोनों वर्गों की महिला एवं पुरुष की युगल प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। इसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के 40 वर्ष से अधिक (पुरुष एकल) आयु वर्ग में अतुल विनय राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनुराग गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे और नीलेश रंजन ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। 40 वर्ष से अधिक (महिला एकल) आयु वर्ग में सरिता विश्वनाथ गोकर्ण प्रथम स्थान हासिल कर विजेता रही और कविता चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सुनीता पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। 40 वर्ष अधिक (महिला युगल) आयु वर्ग प्रतियोगिता में सरिता विश्वनाथ गोकर्ण और कविता चौधरी ने मिलकर रागिनी श्रीवास्तव और सुनीता पांडे को मात देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 40 वर्ष से अधिक (पुरुष युगल) प्रतियोगिता में सुजीत सिंह और विनय राय विजेता का स्थान प्राप्त किया, अनुराग गुप्ता और नीलेश रंजन दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार अनुराग सिंह और नीरज तीसरे स्थान पर रहें। प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किया गया। 31 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे से 14-18 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका और दिन में 12:30 बजे से अंडर–11 आयु वर्ग बालक/बालिका, 11-14 वर्ष बालक/बालिका की प्रतयोगिता 3:30 से शुरू होंगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















