सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
जेसीआई जौनपुर ने नव वर्ष का किया शानदार स्वागत | #TejasToday

जौनपुर। जेसीआई के संस्थाध्यक्ष गौरव जूही सेठ की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में नव वर्ष अभिनन्दन कार्यक्रम हुआ जिसकी शुरुआत पूर्व अध्यक्ष संजय वंदना गुप्ता ने गीत से किया। तत्पश्चात बच्चों के लिए गेम, डांसिंग, सिंगिंग सहित मनोरंजक कपल गेम का आयोजन हुआ जहां बच्चों के गेम में शौर्या अग्रहरि, अनुज्ञा तिवारी, आयुष्मान सिंह, लक्ष्य जायसवाल, धैर्य जायसवाल, आयुषी तिवारी, महक मौर्या ने पुरस्कार जीता, वहीं कपल गेम क्लाथ पिन गेम में दीपक प्रीति सेठ प्रथम, प्रदीप सिंपल जायसवाल द्वितीय, विक्रम बबली चौरसिया तृतीय रहे।
Pizza Paradise की तरफ से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #TejasToday
इसी तरह बैलून रेस में संतोष सीमा अग्रहरि प्रथम, सत्य प्रकाश आरती जायसवाल द्वितीय, कपल डांस में रामकृपाल गायत्री जायसवाल प्रथम, गौतम रंजीता सेठ द्वितीय और सिंगिंग में राजकुमार जायसवाल विजेता रहे। इसी क्रम में सम्बद्धत्ता पुरस्कार में मनीष रेनू मौर्या प्रथम, रमेश पूनम श्रीवास्तव द्वितीय, सत्य प्रकाश आरती जायसवाल तृतीय और बेस्ट कपल का पुरस्कार आकाश सौम्या केशरवानी व बेस्ट न्यू कपल दीपक प्रीति सेठ को दिया गया। इस दौरान मौजूद मण्डलाध्यक्ष आलोक अनीता सेठ, पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण सोनी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय सुधा बैंकर, चंद्रशेखर पूनम जायसवाल, कृष्ण कुमार स्वर्णिमा जायसवाल, शशांक यावेनिका सिंह, संतोष दीपिका अग्रहरि, निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र किरण सेठ, उपाध्यक्ष नीरज मीनू जायसवाल, सचिव विशाल सिमरन तिवारी, कोषाध्यक्ष भरत सिंपल सेठ, कोआर्डिनेटर अर्चना सिंह ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अजयनाथ श्रद्धा जायसवाल, सर्वेश नीलम जायसवाल, आशुतोष प्रीति जायसवाल, दीपक श्वेता वधवा, डा. प्रशांत आकांक्षा दिवेदी, दिलीप बबिता जायसवाल, दिलीप अर्चना सिंह, प्रदीप नीतू सिंह, चित्रगुप्त शालू वाचस्पति, अतुल जायसवाल, विशाल वर्मा, रतन सिकरी, हर्षित अग्रवाल, रंजीत सिंह सोनू, अजय गुप्ता, आरिफ अंसारी, उत्कर्ष सेठी, अमित सिंह, धीरज गुप्ता, विशिष्ट अतिथि अजीत मोनिका सिंह, राजेश उर्मिला सेठ सहित जेजे चेयरमैन अनुभव सेठ, जेजे सचिव रोहन श्रीवास्तव सहित तमाम जेजे बच्चे उपस्थित रहे। अन्त में राकेश वंदना सोनी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







