Jaunpur News : जेसीआई शाहगंज शक्ति ने कराया साफ-सफाई
चंदन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति की टीम ने जौनपुर मेन रोड स्थित कालोनी की नगर पालिका विभाग के सहयोग से कूड़े के ढेर की सफाई कराई। इसके उपरांत नगर पालिका के सफाई पर्यवेक्षक संदीप कुमार व फिरोज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष डा. रुचि मिश्रा ने संस्था व नगर पालिका के सहयोग से किये गये कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम संयोजिका संगीता जायसवाल ने कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन संस्थाध्यक्ष अनुपमा अग्रहरि ने किया। आभार जेसी सप्ताह चेयरमैन पूनम जायसवाल ने व्यक्त किया।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796






